फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग: कांग्रेस का लोकभवन के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में हरीश रावत समेत कई नेता

Thu, 15 Oct 2026 01:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड से दिल्ली तक विरोध के स्वर उठ रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर के बीच कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पत्रकारवार्ता कर अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी लड़ाई लड़ने की बात कही।

विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। और इसके सभी एकजुट होंगे। पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकार्त लोक भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोकभवन के गेट से अंदर जाने का प्रयास करने लगे। साथ ही गेट पर ज्ञापन चिपकाने लगे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर बीती रातभर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुबह 3.45 बजे अंकिता के माता-पिता, विपक्षी नेताओं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी
विज्ञापन


अंकिता के माता-पिता को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन दो घंटे बाद सुबह 6 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर सामने आते ही उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी के रूप में सामने आया था।

जेल हो या पुलिस स्टेशन, आगे की रणनीति तय करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि "हमें हिरासत में ले लिया गया है। यह उनका अधिकार है; पुलिस के पास यह अधिकार है और उन्होंने हमें हिरासत में लिया है। आगे क्या करना है, यह हम तय करेंगे—चाहे पुलिस स्टेशन से या जेल से—कि हमारी आगे की रणनीति क्या होगी।"

विज्ञापन



अंकिता मामले को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन, श्रीनगर बाजार में निकाली रैली

 

अंकिता भंडारी मामले को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द करने की मांग उठाई गई। इस मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला परिसर के गेट पर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला जलाया और इसके बाद श्रीनगर बाजार में रैली निकाली। प्रदर्शन में एआईडीएसओ, आइसा, जस्टिस फॉर अंकिता समिति, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन और एलयूसीसी प्रभावित मंच शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें