उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रताप ने योग गुरु बाबा रामदेव को कलियुगी रावण बताया है। उनका कहना है कि रामदेव ने चुनावी आचार सहिता के इस दौर में भी गांधी परिवार पर लुटेरा, डकैत आदि घटिया शब्द इस्तेमाल किए हैं।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त संपत से रामदेव को तत्काल आचार संहिता भंग किए जाने के आरोपों में नोटिस दिए जाने की मागं की है। उन्होने कहा यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे चुनाव आयोग के सम्मुख सांकेतिक अनशन करेंगे।
उन्होने बाबा रामदेव की तुलना रावण से करते हुए कहा जिस तरह से रावण बुद्घिजीवी होते हुए भी भगवान राम और उनके परिवार से उलझा था उसी तरह रामदेव गांधी परिवार से उलझ गए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा ने जानकारी दी है कि जिला स्तरीय कांग्रेस प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला मिशन यूके-5 का मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में होने वाली कार्यशाला में प्रदेश भर से विभिन्न स्तरों के प्रवक्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य शाम चार बजे शामिल होकर कार्यशाला में मौजूद लोगों को सम्बोधित करेंगे।