फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया उत्तराखंड सरकार पर आरोप, कहा 'लोकायुक्त लेट सरकार'

Thu, 05 Oct 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बड़ा बयान दिया - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड में हुए सबसे बडे राशन घोटाले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को 'लोकायुक्त लेट सरकार' कहा।
विज्ञापन


गुरूवार को प्रेस वार्ता कर प्रीतम सिंह ने राशन घोटाले पर अपने ही सरकार के कार्यकाल के दौरान भी जांच करने की मांग की। इस दौरान प्रीतम और इंदिरा हृदयेश ने सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने धारचूला में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले में कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की जा रही है।

गौरतलब है कि राशन घोटाले में जांच चल रही है। इस घोटाले की प्रारम्भिक जांच में आरफसी कुमांऊ को बर्खास्त कर दिया गया है और 18 से ज्यादा फूड इस्पेक्टर हटाए जा चुके हैं। घोटाले में सरकार का दावा है कि इस घपले में कई और बडे़ नाम भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में किन-किन के नाम सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें