फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सोशल मीडिया में दुष्प्रचार पर पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
विज्ञापन

कहा- पांच दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो पुलिस मुख्यालय का करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ दुष्प्रचार पर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी प्रमोद कुमार से मिले गोदियाल ने कहा कि उनके और पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उनके शिकायती पत्र पर अगले पांच दिन में कार्रवाई न हुई तो पार्टी पुलिस मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 27 दिसम्बर 2025 को कुछ असामाजिक तत्वों ने ‘वसूली अभियान मोर्चा’ सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एआई एप का दुरुपयोग करते हुए उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से एक वीडियो एवं धर्म विशेष की पहचान वाली पोस्ट डाली है। वह विधानसभा क्षेत्र थलीसैंण एवं विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से उत्तराखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्य रहे हैं। जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देशभर में उनकी अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एक झूठा पत्र सोशल मीडिया में वायरल कराया था। जिससे धार्मिक गोलबंदी कर विधानसभा चुनाव में मतों का ध्रुवीकरण कर उन्हें व उनकी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस पर पार्टी ने थाना कोतवाली नगर, देहरादून को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले और अधिक बुलंद हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए इन असामाजिक तत्वों ने फिर से उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की नियत से एक फर्जी एआई वीडियो एवं धर्म विशेष की पहचान वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र के साथ सोशल मीडिया पर प्रचारित एआई वीडियो एवं धार्मिक पहचान वाली पोस्ट की क्लिपिंग भी सौंपी। एसपी से मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, लालचन्द शर्मा, सुवर्षा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें