फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाए : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने प्रदेश प्रभारी सैलजा से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड प्रभारी सैलजा से मुलाकात कर शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में समय रहते संगठनात्मक तैयारी शुरू होना आवश्यक है, जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर सके। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, किसानों की समस्याएं व स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा, यदि संगठन समय पर सक्रिय हो जाए तो 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने जोशी की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने व आगामी चुनावों की तैयारी के लिए सकारात्मक दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें