फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के वादे के साथ कांग्रेस ने लांच किया 'हर संग हरदा' स्मार्ट कार्ड

Fri, 03 Feb 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस ने उत्तराखंड में सरकार बनने पर हर घर से एक युवा को रोजगार एवं रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ते के वादे के साथ 'हर संग हरदा' स्मार्ट कार्ड लांच किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्ड लांच करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नौ संकल्पों में युवाओं के मुद्दे को महत्व दिया गया है। हर विधान सभा में दस हजार युवाओं को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। 

राजीव भवन में कार्ड लांच करते हुए उत्तराखंड चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि यह कार्ड भविष्य में युवाओं को रोजगार व प्रशिक्षण के लिए ठोस कदम है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर रोजगार देने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं को जब तक नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि स्मार्ट कार्ड में आगे लिखे हुए कोड को कार्ड में दिए मोबाइल नंबर पर एसएमएस करने पर इस मेसेज से बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। एसएमएस करते ही चार अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे कार्ड में खाली स्थान पर भरें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्मार्ट कार्ड को समस्त विधानसभाओं में लांच किया गया है। हर विधान सभा में दस हजार युवाओं को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। कार्ड एक्टिवेट होने के बाद यह सुनिश्चित हो जाएगा कि कार्ड वाहक हरदा सरकार बनने के बाद कौशल प्रशिक्षण और बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं की भावना से खिलवाड़ किया है। युवा इस चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देंगे। कार्यक्रम में एआईसीसी के सचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। 

कार्ड के साथ मुख्यमंत्री का शपथ पत्र 
हर विधान सभा क्षेत्र में युवाओं को हर संग हरदा स्मार्ट कार्ड दिए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री का शपथ पत्र दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस शपथ पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर घर के 18 से 35 साल के बेरोजगार की नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। नौकरी मिलने तक उस नौजवान को सरकार की ओर से 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें