फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गैस और बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। बिजली की दरों और गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी ने एस्लेहॉल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार का पुतला फूंकते हुए तत्काल बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी ने कहा कि पहले से ही देश में बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। ऐसे में लगातार बिजली और गैस के दामों में वृद्धि से यह बोझ और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नदियों से विद्युत उत्पादन हो रहा है लेकिन फिर भी लोगों को बिजली महंगे दामों पर दी जा रही है। उन्होंने राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ ही उपभोक्ताओं को एक श्रेणी में लाने और मीटर किराया समाप्त किए जाने की भी मांग की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, मनीष नागपाल, उपेंद्र थापली, सत्या पोखरियाल, प्रिया थापा, अरुण शर्मा, अर्जुन सोनकर, बीरेंद्र बिष्ट, अभिनव थापर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें