फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हल्ला बोल : प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष सहित सौ पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर देशभर में केंद्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
 
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर देशभर में केंद्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें...थाने में बेदर्दी:  आपबीती लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बदले रखी गई घिनौनी शर्त, एसओ की शर्मनाक हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ईडी कार्यालय के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल सहित करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें