फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरकी पैड़ी से शुरू हुई कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, हरीश रावत भी हुए शामिल

Wed, 24 Jul 2024 10:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा को राजनीति से न जोड़ें। कहा कि भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
यात्रा में हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बाबा केदार के नाम पर जो पाप भाजपा सरकार ने किया है, उस पर केवल कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को देवभूमि की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को हरकी पैड़ी से केदारनाथ धाम तक केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस की ओर से शुरू की गई केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा पद रक्षायात्रा पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो धर्म की राजनीति करती है, दूसरी तरफ केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि केदारनाथ सतयुग का सनातनी परंपरा की पहचान है। इसका व्यावसायीकरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ के नाम पर धाम बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पद यात्रा के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि जो सामाजिक समरसता की बात करते हैं, उनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है। यात्रा गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर केदारनाथ में समाप्त होगी। इससे पूर्व हरकी पैड़ी पर कांग्रेस नेताओं ने गंगा माता का विधिवत पूजन किया।

विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक रणजीत रावत, उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक वीरेंद्र जाती, ममता राकेश, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, मनोज तिवारी, लखपत बुटोला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरूण बालियान, निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें