फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस संगठन में कौन से चेहरे होंगे शामिल, पार्टी को राहुल के फैसले का इंतजार

Sun, 24 Dec 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथों में आने के बाद प्रदेश के कांग्रेसजनों की निगाहें नई कार्यकारिणी पर लगी है। सबके जेहन में यह सवाल है कि प्रदेश संगठन में शामिल होने वाले चेहरे कौन होंगे? पार्टी के प्रमुख क्षत्रपों के वफादार भी उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन


कोई सक्रियता के दम पर तो कोई अनुभव और कद की बदौलत संगठन में जगह पाने को आश्वस्त है। कांग्रेस के हलकों में प्रदेश कार्यकारिणी के संभावित नामों को लेकर कई नाम तैर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने चर्चाओं में तैर रहे इन नामों को सूचीबद्ध किया। जानकारों की मानने तो इनमें से कई नाम प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं।

50 की हो सकती है प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का पद सबसे प्रमुख हैं। इनके अलावा सचिव और मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता के पद भी हैं। इनकी कुल संख्या 50 के करीब हो सकती है।
विज्ञापन

चर्चा में है ये नाम

rahul gandhi
प्रदेश कार्यकारिणी में जिन चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही हैं उनमें पूर्व विधायक मयूख महर, विजय पाल सजवाण, राजकुमार, अनसुइया प्रसाद मैखुरी, शैलेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, हिमेश खर्कवाल, नारायण राम आर्य, ललित फरस्वाण, मातबर सिंह कंडारी, सरिता आर्य के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा विधायक करन माहरा, मनोज रावत, फुरकान अहमद, हरीश धामी, ममता राकेश को भी कार्यकारिणी जगह दिए जाने की चर्चा है।

ये चेहरे भी पा सकते हैं जगह
विधायकों और पूर्व विधायकों से जुदा ऐसे चेहरे भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पिछला चुनाव लड़ा या जो सांगठनिक तौर पर सक्रिय रहे। इनमें जोत सिंह बिष्ट, संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, लालचंद शर्मा, राजपाल खरोला, राजपाल सिंह बिष्ट, अनुपम शर्मा, राजेंद्र भंडारी (पौड़ी), मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक वर्मा, पृथ्वी राज चौहान, महेश कांडपाल, गरिमा दसौनी, आनंद रावत, सुमित आर्य, दिनेश कुंजवाल,

विवेकानंद महाजन, पुष्कर दुर्गापाल, ममता हल्दर, रंजीत सिंह रावत, धर्मपाल अग्रवाल, अम्बरीश कुमार, प्रभु लाल बहुगुणा, प्रभावती गौड़, मातबर सिंह कंडारी, बलबीर सिंह नेगी, श्याम लाल आर्य, गोदावरी थापली, चौ. राजेंद्र सिंह, मनोहर लाल आर्य, डॉ. आरपी रतूड़ी, सुनीता बिष्ट, प्रयाग दत्त भट्ट के नामों की भी चर्चा है।
विज्ञापन

ये हो सकते हैं एआईसीसी सदस्य

harish rawat
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 225 सदस्य पहले ही तय हो चुके हैं। आठ पीसीसी सदस्यों पर एक-एक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य तय होना है। इस हिसाब से 28 सदस्य बनाए जाने हैं।

प्रदेश से जिन नेताओं को एआईसीसी सदस्य बनाए जाने की चर्चा है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, दिनेश अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, काजी निजामुद्दीन, ब्रहम स्वरूप ब्रहमचारी, हीरा सिंह बिष्ट, केसी सिंह बाबा, जनरल टीपीएस रावत, अम्बरीश कुमार, इंजीनियर एसपी सिंह, संतोष चौहान, धीरेंद्र प्रताप,  अब्दुल रज्जाक, रणविजय सिंह सैनी, ओपी चौहान, जोत सिंह नेगी, डॉ. के एस राणा के नामों की चर्चा है।


कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा नेताओं को जगह मिलेगी। महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।-प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष।

दुल्हन वही जो पिया मन भाये। अध्यक्ष जी पार्टी हित में जो भी निर्णय लेंगे, उस पर हम सबकी सहमति है।- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री।
 
मैं अध्यक्ष रह चुका हूं, इसलिए कार्यकारिणी का स्वरूप कैसा हो, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं तो मानता हूं कि खाता न बही, प्रीतम सिंह जो कहें वही सही। राहुल जी का उन पर विश्वास है। उनकी सफलता में ही कांग्रेस और हमारी सफलता है।- किशोर उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें