फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कसा तंज, कहा- वोट चोरी करके चुनाव जीत रही भाजपा

विज्ञापन
वोट चोरी पर हस्ताक्षर अ​भियान की शुरूआत करते कांग्रेस नेता। स्रोत दल
विज्ञापन

विज्ञापन
हरबर्टपुर में पांवटा रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बुधवार को कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश के चुनावों में वोटर चोरी करके सरकारें बना रही है। विकासनगर से लेकर केदारनाथ तक प्रदेश में वोटों की चोरी की गई है। देशभर के अन्य राज्यों में व्यापक स्तर पर वोट चोरी के मामले एक के बाद एक राहुल गांधी देश की जनता के सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की ओर से कराई जा रही वोट चोरी की जानकारी देकर लोगों से उनकी राय व हस्ताक्षर लेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहा है। वर्ष 2010 से वोटर लिस्ट व चुनाव में गड़बड़ी हो रही है। राहुल गांधी के आवाज उठाने पर भाजपा में बेचैनी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि विकासनगर विधानसभा में वोट चोरी करके ही चुनाव जीते गए हैं। क्षेत्र की जनता इस बात को भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में वोट चोरी के प्रयासों को कांग्रेस कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। इस अवसर पर पीसीसी सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर अभिनव ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरबर्टपुर आशीष पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, नीरज रोहिल्ला, यामिनी रोहिल्ला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें