फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवकों और महिलाओं ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
व्यापारी से मारपीट के मामले में चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गु
विज्ञापन
तीन युवक और दो महिलाओं ने मुख्य बाजार स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान में घुसकर व्यापारी संजय ग्रोवर के साथ मारपीट की। इस दौरान व्यापारी के कपड़े फट गए। सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता मौके पर पहुंचे। मारपीट करने वाले युवकों और युवतियों को बाजार चौकी लाया गया। व्यापार मंडल ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित व्यापारी ने बाजार चौकी में शिकायत की है।
विज्ञापन


मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। बुधवार को तीन युवक और दो महिलाएं मुख्य बाजार में सम्राट होटल सामने स्थित संजय ग्रोवर की दुकान में पहुंचे। आरोपियों ने व्यापारी से कहा कि उनके बेटे को भूमि से संबंधित एक मामले में उनके करीब साढ़े तीन लाख रुपये देने हैं। व्यापारी ने कहा कि बेटे ने कुछ भुगतान किया है। उन्होंने शेष भुगतान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि इसके बावजूद पांचों लोगों ने व्यापारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। महिलाओं ने उनके चेहरे पर नाखून से खरोचें मार दी। सूचना पर वह अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह व्यापारी को पांचों लोगों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होेंने बताया कि लेनदेन का मामला मारपीट करने वाले लोगों और व्यापारी के बेटे के बीच है। उसके बाद भी व्यापारी ने भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन पांचों लोग उन पर टूट पड़े। व्यापारियों दोनों पक्षों को लेकर चौकी पहुंचे। वहां मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें