फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विशेष सत्र में जन मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने बनाई रणनीति, यशपाल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक

Mon, 03 Nov 2025 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। जिसके लिए विपक्ष ने भी अपनी रणनीति बनाई।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय विशेष सत्र में उत्तराखंड के जन मुद्दों को उठाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने रणनीति बनाई। रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने विशेष सत्र में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि विपक्ष की ओर से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक आपदा से प्रभावितों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पाई। धराली आपदा में जनहानि के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अब तक सही सूचना नहीं दी गई है। सरकार को इस समय आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए था। ऐसे समय में कॉमेडी शो कराया जा रहा है।

ये भी पढे़ं....Uttarakhand News: प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2025 मंजूर, शासन ने आदेश के साथ ही जारी की एसओपी
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य गठन के बाद कांग्रेस सरकार समय कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया। इस पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक अनुपमा रावत, विक्रम नेगी, लखपत बुटोला, ममता राकेश, आदेश चौहान समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें