फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh :कबाड़ी की दुकान में लगी आग,अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Mon, 03 Nov 2025 10:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश में एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जिदां जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार तड़के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हीरा लाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार सुबह चार बजे आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कबाड़ी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदलने वाला है मौसम...पहाड़ों में शीतलहर तो मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड, बर्फबारी के भी आसार
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की शिनाख्त और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें