फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी पर 'मंडरा' रहा है मौत का साया

Thu, 19 Jun 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला के निवर्तमान विधायक हरीश धामी को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्री धामी की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी।

एसडीएम एके शुक्ला के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक धन गिरी गोस्वामी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 504, 506, 507 और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरीश रावत के ‌लिए खाली की थी सीट

पुलिस फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि धारचूला के विधायक हरीश धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए सीट खाली कर दी थी।

धारचूला के विधायक हरीश धामी मुख्यमंत्री के खासमखास भी माने जाते हैं। वह कई बार मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें