फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शीशमबाड़ा कूड़ा घर पर कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध

Mon, 19 Oct 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशमबाड़ा कूड़ा घर को हटाने की मांग के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की सूचना पर सेलाकुई बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अमित पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कूड़ा घर हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अमित पंवार ने कहा कि पांच साल पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी विश्वविद्यालय में कूड़ा घर को यहां से हटाने की घोषणा की थी। अब पांच साल बाद वह दोबारा इसी विश्वविद्यालय में आ रहे हैं, लेकिन कूड़ा घर हटाने के मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सेलाकुई क्षेत्र के लोग लंबे समय से कूड़ा घर की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कूड़ा घर हटाने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले भाजपा सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय, अशोक नेगी, शिवम त्रिपाठी, अजय खत्री, अनीस अहमद और अमित अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें