उत्तराखंड में कांग्रेस पांचों लोकसभा सीटें क्यों हारी इसे लेकर रविवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है। वरिष्ठ नेता एके.एंटनी की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने दिल्ली में होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड के नेता अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
देश के कई राज्यों के साथ उत्तराखंड भी है जहां से कांग्रेस को एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली है। उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मीदवार एक से पौने तीन लाख मतों के अंतर से चुनाव हारे हैं।
सबसे कम हार का अंतर अल्मोड़ा सीट पर है जहां पार्टी करीब 98 हजार मतों से हारी है। वहीं हार के बाद कांग्रेस के अंदर भितरघात की शिकायतें भी सामने आई थीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि एंटनी कमेटी की बैठक में पांचों संसदीय उम्मीदवारों हरक सिंह रावत, केसी बाबा, प्रदीप टम्टा, रेणुका रावत और साकेत बहुगुणा को भी बुलाया गया है।