फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल में फंस सकती है कांग्रेस, राष्ट्रपति तक पहुंचा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव गृह तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने इस प्रकरण में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाते हुए अलग से जांच कराए जाने की मांग की है। 

भूपेंद्र ने बताया कि कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की है।

Trending Videos
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री पर टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी।

यदि राज्य के मंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है तो प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक के खिलाफ  क्यों मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है।

उन्होंने इस प्रकरण में विधायक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर इस संबंध में जब पूर्व विधायक गणेश गोदियाल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें