फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के अपमान पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस नेतृत्व : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस का हश्र मुगलों जैसा होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की दिल्ली रैली में पीएम के लिए नफरती मानसिकता वाले नारों का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की। कांग्रेस आलाकमान से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसे कृत्यों को संरक्षण देने के कारण ही कांग्रेस पार्टी और नेहरू परिवार लगातार रसातल में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र मुगल वंश की तरह उनका भी पूरी तरह राजनीतिक पतन होना तय है। उन्होंने पीएम को लेकर दिए गए बयानों को शर्मनाक और आपत्तिजनक करार दिया। कहा कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी तीखी निंदा करते हुए कहा कि लगातार पराजय से कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेकों अवसर पर कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने पीएम और उनकी दिवंगत माता पर अपमानजनक टिप्पणी की हैं। स्पष्ट है कि ऐसे नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की शह है। उनके नेता सार्वजनिक माफी नहीं मांगते हैं तो बची खुची कांग्रेस भी राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। भट्ट ने कहा, कांग्रेस जनभावनाओं को समझने में पूरी तरह नाकाम हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें