कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि मेयर के निर्देश पर यदि कोई अधिकारी कार्य करने को इंकार करता है तो उसके खिलाफ संगठन को साथ लेकर वार्ता करें यदि फिर भी नहीं मानते तो सरकार से उस अधिकारी की लिखित शिकायत की जाएगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
भाजपा पार्षद भी उतरेंगे शहर की सफाई करने
रविवार को राजपूत धर्मशाला में भाजपा के पार्षदों की बैठक में पार्षदों की समन्वय समिति के अध्यक्ष विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। केआरएल कर्मी समय से कूड़ा नहीं उठाते। शहर में झाड़ू तक नहीं लग पाती है। उन्होंने कहा कि जनहित में पार्षदों को मैदान में उतरना होगा।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है फिर अगले दो महीने बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी, ऐसे में राज्य सरकार भाजपा की होने के चलते हुए उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक में आए निर्णयों पर अमल लाने को मैदान में उतरेंगे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा नगर निगम के मामलों में बिना पार्षदों के प्रेसवार्ता करने का विरोध किया।