फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेसी नेताओं ने पकड़ी अवैध शराब, चार आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iउत्तरी हरिद्वार में स्कूटी पर बेचने के लिए ले जाई जा रही अवैध रूप को कांग्रेसी नेताओं ने पकड़ लिया। दो आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग निकले। मौके से काफी मात्रा में देसी शराब और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस से वार्ड नंबर दो से पार्षद प्रत्याशी रहे अजय गिरी निवासी शिवनगर रानी गली भूपतवाला अपने साथी श्रेय शर्मा निवासी रामघाट के साथ भूपतवाला में अपने दफ्तर पर जा रहे थे। तभी शिव सदन आश्रम की गली में चार युवकों को दो स्कूटी से शराब उतारते देखकर आवाज दी। तब वह मौके से भाग निकले। जब मौके पर पहुंचकर बैगों को चेक किया तो उसमें शराब रखी मिली। बिना नंबर की एक स्कूटी और दूसरी नंबर प्लेट लगी स्कूटी से पकड़ने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई।I
विज्ञापन

Iस्थानीय लोगों की मदद से शराब को जब्त कर पुलिस की देखरेख में कोतवाली पहुंचाया गया। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बैग के अंदर से देसी शराब के 45 और 101 पव्वे अंग्रेजी, सात पेटी में देसी शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें