देहरादून पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उत्तराखंड के साथ सौतेली मां के जैसा व्यवहार करती है।
मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया है।
मनीष तिवारी ने दावा किया कि यदी आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अगले पांच साल के लिए हरीश रावत की सरकार बनी तो उत्तराखंड का संपूर्ण विकास होगा।
इस दौरान हरीश रावत को चुनाव प्रचार में अकेला छोड़ने के मसले पर मनीष तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने नहीं आएंगे।