फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से स्कूटर टकराया तो कांग्रेसी नेता ने युवक पर तान दी पिस्टल, CCTV में कैद हुई घटना

Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर स्कूटर में तेल भरवाने आए एक युवक का स्कूटर कांग्रेसी नेता की कार से टकराने पर गुस्साए नेता ने युवक के साथ मारपीट कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल युवक पर तान दी।

विज्ञापन


हरी मंदिर गली में रहने वाला कांग्रेसी नेता चिराग कालड़ा शनिवार सुबह अपनी कार में तेल भराने के लिए नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। तेल भरने के लिए चिराग पंप के पास अपनी कार खड़ी कर इंतजार करने लगा। इसी दौरान रम्पुरा वार्ड नंबर आठ निवासी धर्मदेव कोहली भी वहां

अपने स्कूटर में तेल भरवाने पहुंचा। चिराग की कार के पास पहुंचते ही उसका स्कूटर चिराग की कार से टकराया जिससे कार के पेट्रोल टैंक का ढक्कन टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे गुस्साए चिराग ने कार से बाहर निकलकर धर्मदेव को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिगर दबता तो जा सकती थी धर्मवीर की जान

pistol
विरोध करने पर चिराग ने अपनी कमर में लगाई लाइसेंसी पिस्टल धर्मदेव के ऊपर तान दी। घटना का पूरा विडियो भी पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पर पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चिराग का पिस्टल कब्जे में लिया और उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि चिराग ने मौके पर पहुंची सीपीयू से भी अभद्रता की थी।  

ट्रिगर दबता तो जा सकती थी धर्मवीर की जान
पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में कांग्रेसी नेता द्वारा तानी गई पिस्टल का अगर ट्रिगर दबता तो गोली चलने से धर्मवीर की जान भी जा सकती थी। पुलिस के अनुसार चिराग ने एक बार प्रयास भी किया था लेकिन ट्रिगर ना दबने से गोली नहीं चली। बताया गया कि पिस्टल में एक ही गोली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें