फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता की डेंगू से मौत, विभाग बेखबर

Sat, 04 Nov 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरु होने के बाद भी डेंगू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात को हरिद्वार में डेंगू से एक कांग्रेस नेता की मौत हो गई। लेकिन विभाग अभी भी इससे बेखबर है। वहीं इससे पहले भी कई मरीजों की मौत डेंगू से हो चुकी है।
विज्ञापन


ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ निवासी किसान कांग्रेस के महानगर महासचिव योगेश (27) की डेंगू से मौत हो गई। योगेश के बड़े भाई एवं यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार रात उनका निधन हो गया।

योगेश अपने पीछे पत्नी और तीन महीने की एक दुधमुंही बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू से किसान कांग्रेस के महानगर महासचिव की मौत से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें