फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: होटल के कमरे में हिडन कैमरा लगाने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पर्यटकों ने ऐसे खोला मामला

Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के कमरे में पंखे पर हिडन कैमरा लगाकर लोगों की निजता भंग करने का मामला सामने आया है। एक पर्यटक की शिकायत पर पुलिस ने होटल स्वामी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोपनीयता भंग करने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


साथ ही होटल के कमरे में लगे सीलिंग फैन, कैमरा, होटल स्वामी का मोबाइल, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।दिल्ली से घूमने आए पर्यटक यहां केवि रोड स्थित होटल बसंत पैलेस में ठहरे हुए थे।

पर्यटक ने बताया कि सोमवार रात के समय वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पंखे का स्विच ऑन किया, लेकिन पंखा बंद था तो वह लाइट बंद कर सोने लगे। इसी दौरान उन्हें पंखे पर कुछ लाइट सी नजर आई, तो देखने पर वहां वायर लैस कैमरा लगा हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों ने बताया कि इससे वह काफी डर गए और इसकी जानकारी देने के लिए होटल के रिसेप्शन पर गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि जिस कंपनी के माध्यम से होटल का कमरा बुक कराया था उन्हें सूचना देने पर भी कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। पर्यटक ने बताया कि डर की वजह से उन्हें दूसरे कमरे में साथियों के साथ शिफ्ट होना पड़ा।

दूसरे दिन सुबह मंगलवार को पर्यटक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे में लगे सीलिंग फैन को उतरवाया, तो उसमें हिडन कैमरा निकला।
 
पुलिस ने हिडन कैमरा, वाईफाई, पंखा, होटल स्वामी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर दिया। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि पर्यटक की तहरीर पर होटल स्वामी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट के खिलाफ निजता भंग करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें