फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Thu, 30 Jan 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में रेंजर और डिप्टी रेंजर के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस खुलकर अवैध खनन के धंधे से जु़ड़े लोगों के समर्थन में आ गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाबर के ट्रैक्टर-ट्राली मालिक और खनन करने वालों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की और रेंजर के साथ मारपीट प्रकरण में हो रही कार्रवाई को एकतरफा बताया।

कांग्रेसियों ने मामले की जांच पुलिस से हटाकर किसी प्रशासनिक अधिकारी से कराने की मांग की।  

मामले में आगे आए कांग्रेसी
कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खनन से जुडे़ मामलों में कांग्रेस नेताओं के उतरने से यह मामला तूल पकड़ गया है। थाने में रेंजर और डिप्टी रेंजर की पिटाई को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने जहां इस पूरे प्रकरण में अलग-अलग तीन मुकदमे दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है, वहीं नगर के कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर रेंजर का तबादला करने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस के कई नेता
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बीबी ध्यानी, चंद्रमोहन खर्कवाल, कृष्णा बहुगुणा, विशाल कुमार, विजय माहेश्वरी, पंकज भाटिया, प्रमोद राणा, कमला शाह, शहनाज शम्सी आदि ने एसडीएम से कहा कि वन विभाग के अधिकारी अवैध खनन रोकने के नाम पर आम आदमी और ट्रैक्टर-ट्राली वालों को परेशान कर रहे हैं।

नेताओं ने अधिकारियों पर अवैध वसूली किये जाने का आरोप भी लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें