फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसे मिलेगा कांग्रेस का टिकट, तय करेगी 'तीसरी ताकत'

Tue, 09 Feb 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस गुपचुप तरीके से साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उसने विधानसभावार टिकट के संभावित दावेदारों का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए ना केवल दिल्ली की एक एजेंसी को काम दिया गया है, बल्कि एलआईयू से भी नेताओं के विजयी मजबूती की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी जनता की राय जानी जा रही है। इस तरह दमदार प्रत्याशी के तलाश के साथ ही प्रदेश सरकार के कामकाज की भी समीक्षा हो जाएगी।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी में जहां घर-घर कांग्रेस, जन संवाद कार्यक्रम और पूर्व सैनिकों को लुभाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है, वहीं विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की मारामारी के बीच पार्टी में गोपनीय तरीके से संभावित दावेदारों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की एजेंसी कर रही सर्वे, एलआईयू की भी नजर

पार्टी सूत्रों की माने तो पीस मीडिया नाम की दिल्ली की एजेंसी सर्वे कर रही है कि कहां से किसे टिकट दिया जाए कि वह सीट निकाल ले। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्य और क्षेत्रीय विधायक के कार्यों पर भी जनता की राय ली जा रही है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एलआईयू से भी फीडबैक लिया जा रहा है।

एजेंसी ऐसे कर रही काम
पार्टी सूत्रों की माने तो सर्वे एजेंसी जनता के सामने तीन दावेदारों के नाम रखकर पूछ रही है कि पहला नंबर किसकों देंगे? साथ ही लोगों से यह भी पूछा जा रहा है कि सरकार की कौन सी योजनाएं उन्हें पसंद हैं?
विज्ञापन

फरवरी में राहुल आ सकते हैं प्रदेश

कांग्रेस में वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के लिए वह सभी कार्य किये जा रहे हैं जो एक राजनीतिक पार्टी करती है। एलआईयू और अन्य सर्वे एजेंसियों से सर्वे कराकर जानकारी ली जा रही है।
-गरिमा दसोनी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

कांग्रेस में खलबली
कांग्रेसी नेताओं में आजकल खलबली सी मची है। इसकी वजह यह है कि 16 फरवरी को राहुल गांधी हरिद्वार आ सकते हैं। माना जा रहा है कि वह पार्टी में मचे घमसान पर पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर सकते हैं। इससे पहले सोनिया गांधी अपने दौरे दौरान नेताओं को नसीहत दे चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें