कांग्रेस ने राहुल गांधी के पीएस के नाम पर ठगी मामले को पार्टी ने गंभीरता से नहीं लिया। ठगी का यह मामला राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि से जुड़ा होने के बावजूद हाईकमान ने पार्टी स्तर पर जांच कराने में गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ठगी मामले में सच्चाई पर्दे से बाहर नहीं निकल पाई।
तीन मई 2026 को महिला नेता भावना पांडे ने राजपुर थाने में 25 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ कि ठग ने राहुल गांधी के पीएस बता कर पार्टी में बड़ा पद दिलाने के लिए 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी बड़े नेताओं से संपर्क किया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं, तीन साल में 345 की मौत, जहर देकर पहले भी मारे गए
ठगी प्रकरण में पुलिस को हकीकत बाहर लानी चाहिए। जब पुलिस को ओर से मामले में पुख्ता तथ्य मिलेंगे तभी पार्टी अपने स्तर पर जांच करेगी। लेकिन पुलिस भी नाइंसाफी कर रही है। हाईकमान की ओर से इस मामले में पार्टी स्तर पर किसी तरह की कोई जांच नहीं कराई गई है। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष