फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के निशान पर आठ महिलाएं मैदान में

Mon, 23 Jan 2017 10:25 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Indira Hridayesh - फोटो : ani
विज्ञापन
कांग्रेस की पहली सूची में घोषित 63 प्रत्याशियों में से आठ पर महिलाएं हैं। तीन मौजूदा विधायकों समेत पांच अन्य महिलाओं को टिकट दिया गया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने आठ महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था, जिनमें से चार विधानसभा पहुंचने में कामयाब भी रही थीं।
विज्ञापन


पार्टी ने हल्द्वानी विधानसभा सीट पर एक बार फिर इंदिरा हृदयेश पर भरोसा जताया है। नैनीताल सीट पर सरिता आर्य दोबारा टिकट पाने में कामयाब रही हैं। उपचुनाव जीतने के बाद विधायक बनी ममता राकेश को पार्टी ने भगवानपुर सीट से दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं रुद्रप्रयाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा पर दांव खेला है।

बाजपुर सीट पर पार्टी ने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा छोड़ने वाली सुनीता बाजवा पर भरोसा जताया है। मसूरी से गोदावरी थापली, सल्ट से गंगा पंचोली और सितारगंज से मालती विश्वास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कुल आठ महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। तब इंदिरा हृदयेश को हल्द्वानी, शैलारानी रावत को केदारनाथ, अमृता रावत को रामनगर, सरिता आर्य को नैनीताल, बृजरानी को ज्वालापुर, सरोजनी कैंत्युरा को यमकेश्वर, रेवती जोशी को डीडीहाट और ज्योति गैरोला को लैंसडाउन सीट से टिकट मिला था। बाद में 2014 में हुए उपचुनाव में सोमेश्वर विधानसभा सीट से रेखा आर्य और भगवानपुर सीट से ममता राकेश भी विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई।

18 सीटों पर 23 ने मांगा था टिकट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (महिला) की अध्यक्ष सरिता आर्य के अनुसार, 18 सीटों पर 23 महिला दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। काशीपुर और लालकुआं विधानसभा सीट से तीन-तीन महिलाओं ने टिकट मांगा था। जबकि सीएम की पुत्री अनुपमा रावत ने दो विधानसभा सीटों से टिकट मांगा था। रुद्रप्रयाग जिले की दोनों सीटों पर महिलाओं ने टिकट मांगा था। 

आवेदन करने वाले सूची में नहीं
खास बात यह है कि टिकट के लिए जिन महिला दावेदारों ने विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता आर्य के पास आवेदन किया, उनमें से किसी को भी टिकट नहीं मिला है। जिन महिलाओं को टिकट मिला, उनमें से किसी ने प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा से आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें