फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस स्थापना दिवस: सत्ता में कांग्रेस की वापसी की शुरूआत 2022 में उत्तराखंड से, लिया संकल्प

Mon, 28 Dec 2020 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली, किसान आंदोलन का समर्थन किया
  • प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व मामले में राहुल गांधी पर भरोसा जताया
विज्ञापन
congress - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिलों और राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली और 2022 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकल्प लिया। पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झंडा फहराया। सेवा दल ने ध्वजा रोहण कर ध्वज गीत और राष्ट्रीय गान गाया।

विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल, सरदार पटेल जैसे नेताओं ने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, डॉक्टर मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान किया। अब पूरा देश राहुल गांधी से वही उम्मीद कर रहा है, जिस पर वे निश्चित रूप से खरे उतरेंगे। 2022 में देश में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत उत्तराखंड से करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान, प्रीतम ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता के लिए अनगिनत कुर्बानियां दीं। तिरंगा यात्रा में प्रीतम सिंह ने स्वयं तिरंगा थामा।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, एआईसीसी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेंद्र शाह, पीके अग्रवाल, नवीन जोशी, याकूब सिद्दीकी, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, लाल चंद शर्मा, सेवा दल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी सहित कई अन्य शामिल हुए। तिरंगा यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर, पल्टन बाजार, मिशन स्कूल, डिस्पेंसरी रोड, दर्शन लाल चौक से होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पर समाप्त हुई।

तिरंगे के साथ सेल्फी ली
स्थापना दिवस आयोजन के तहत कांग्रेस नेताओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना ने बताया कि तिरंगे के साथ सेल्फी और वीडियो करीब-करीब सभी नेताओं ने अपलोड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें