फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। ब्लॉक में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सोमवार को कांग्रेस ने समर्थन दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय जैन, सहसपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल और पछवादून के पूर्व जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान संजय जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करने का निर्णय लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीक्षांत उनियाल, गुलफाम जान, नासिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें