फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने किया नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बरोटीवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से 72.33 लाख की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण सोमवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए आधुनिक भवनों के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएं देना जरूरी है। क्षेत्र के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें