फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अनुशासन की चली तलवार, 24 बागी कांग्रेस से बाहर

Fri, 03 Feb 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते गुलजार अहमद - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 24 बागियों पर अनुशासन की तलवार भांज दी है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इन सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


इनमें पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन के सुपुत्र विपुल जैन भी शामिल हैं जो विकास नगर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे इन सभी बागियों को मनाने की भारी कोशिशें हुईं। कांग्रेस आलाकमान, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक ने प्रयास किए।

मगर उन्हें कपकोट, बागेश्वर, कैंट और किच्छा में ही कुछ कामयाबी मिल सकी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के मुताबिक, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे इन सभी लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी से तत्काल प्रभाव से बाहर किए गए बागियों में आर्येन्द्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह नेगी, नवीन बिष्ट, हाजी नूर हसन, मैडम रजनी रावत, रामसिंह कैड़ा, गोपाल चमोली, मुरारीलाल खण्डवाल, विजयपाल सिंह रावत, जितेन्द्र तिवाडी, बृज रानी, रवीश भटीजा, केएल आर्या, हरेन्द्र सिंह बोरा, देवकी नंदन शाह, रेनू बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, प्रदीप थपलियाल, शूरवीर सिंह सजवाण, प्रकाश चंद रमोला, विपुल जैन, अजय सोनकर, टीसी भारती, विजय लक्ष्मी गुसाईं एवं कुमारी सारिका प्रधान शामिल हैं।  

पार्टी में अनुशासन हर हाल में कायम रखा जाएगा। जो भी व्यक्ति पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन

ये बागी किए गए बाहर

congress
आर्येन्द्र शर्मा- सहसपुर
लक्ष्मण सिंह नेगी-देहरादून कैंट
नवीन बिष्ट- देहरादून कैंट
हाजी नूर हसन-धर्मपुर
रजनी रावत- धर्मपुर/ रायपुर
विपुल जैन- विकास नगर
टीसी भारती- राजपुर रोड
अजय सोनकर- राजपुर रोड
लक्ष्मी गुसाईं- ऋषिकेश
सारिका प्रधान- मसूरी
रेनू बिष्ट- यमकेश्वर
गोपाल चमोली-टिहरी
देवकी नंदन शाह- पौड़ी
कुबेर सिंह कठायत-जा
प्रदीप थपलियाल- रूद्रप्रयाग
शूरवीर सिंह सजवाण- देवप्रयाग
प्रकाश चंद रमोला- यमनोत्री
रामसिंह कैड़ा- भीमताल
मुरारी लाल खंडवाल-प्रतापनगर
विजय पाल सिंह रावत- प्रतापनगर
बृजरानी- ज्वालापुर
रवीश भटीजा-हरिद्वार
केएल आर्या- नैनीताल
जितेन्द्र तिवाड़ी-
हरेन्द्र सिंह बोरा-लाल कुआं

दिवाकर को किया निष्कासित 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने टिकट कटने के बाद देवप्रयाग से निर्दलीय उतरे बागी दिवाकर भट्ट को निष्कासित कर दिया है। दिवाकर पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित होने वाले 18वें निर्दलीय हैं, जिन्होंने पार्टी के समझाने के बाद भी नामांकन वापस नहीं लिया। इससे पहले बुधवार को पार्टी 17 बागियों को निष्कासित कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें