फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सीएम हरीश को याद दिलाया 'पवित्र ग्रंथ'

Fri, 12 Sep 2014 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को पार्टी का पवित्र ग्रंथ (घोषणा पत्र) की याद दिलाई है। हरीश रावत खुद इस घोषणापत्र कमेटी का हिस्सा थे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मिला और चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे पूरे की बात कही। सीएम हरीश रावत ने भी घोषणा पत्र को पूरा करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय की मांग
घोषणापत्र की मांगों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण इलाकों में घरों में शौचालय न होने से खासकर महिलाओं को आ रही दिक्कत का हवाला दे इसे एजेंडे में प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना पर काम शुरू हो गया है और 2017 तक नब्बे फीसदी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य है।

वृद्ध महिलाओं के लिए विशेष योजना
वृद्ध महिलाओं को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2 अक्तूबर से विशेष योजना शुरू की जाएगी। इस अवसर पर जोध सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुनसोला, सरोजनी कैंतुरा, धीरेंद्र प्रताप, मनोरमा डोबरियाल शर्मा, राजेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, मीडिया समन्वयक राजीव जैन आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें