फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड में दलित समुदाय को बदनाम कर रही कांग्रेस : खजान दास

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का दिल्ली से मुद्दे पर राजनीति षडयंत्र का इशारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार-बार साजिशन नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजपुर विधायक खजान दास ने कांग्रेस पर नकारात्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडियो को राजनैतिक हथियार बना रही है। जिनका न तो कोई पुख्ता आधार है, न ही वे मर्यादित हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाया कि वे बिना पुष्टि वाले अश्लील व्यक्तव्यों पर दिल्ली में बैठकर पत्रकार वार्ता करते हैं। जो कहीं न कहीं दर्शाता है कि कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र की तरह इस्तेमाल कर देवभूमि और समूचे दलित समाज को अपमानित करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपों पर स्पष्ट किया कि इस सुनियोजित साजिश के क्रम में कांग्रेस की ओर से पिछड़े अनुसूचित वर्ग की आवाज उठाने वाली दमदार आवाज, उनके सामाजिक उत्थान में उम्र खपाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा ऐसे षडयंत्रों की पुरजोर आलोचना एवं विरोध करती है। हैरानी जताते हुए कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी एवं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी, लगातार हार से इतनी निराश है कि अश्लील एवं सस्ती लोकप्रियता बटोरने की खातिर बनाए जा रहे सोशल मीडिया कंटेंट आज उनका मुख्य एजेंडा बन गया है।
विज्ञापन

-

वीडियो पर हो रही कानूनी कार्रवाई

खजान दास ने कहा कि फिलहाल जो भी ऐसे तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया पर हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई हो रही है। उम्मीद है शीघ्र उनकी पूरी सच्चाई भी सामने आ जाएगी। वहीं, जिस तरह की अश्लील और अमर्यादित सोशल मीडिया पोस्टें लगातार पार्टी के नेताओं को लेकर जारी की जा रही हैं, वह बेहद चिंताजनक एवं सामाजिक गिरावट को दर्शाता है। कहा कि धामी सरकार के तेज निर्णय, सख्त कार्रवाई और स्पष्ट नीति का ही परिणाम था कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और एसआईटी जांच हुई। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कमलेश रमन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें