उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवार और घोषित कर दिए हैं। टिहरी से साकेत बुहगुणा और पौड़ी से हरक सिंह रावत का नाम फाइनल हो गया है।
इससे पहले सोमवार देर रात तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम को लेकर बैठक करती रही। हालांकि अभी भी हरिद्वार से उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है।