फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की दिशा में रोड़े अटका रही कांग्रेस : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच पर भ्रम फैला कर मुंह की खा चुकी विपक्षी पार्टी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अंकिता हत्याकांड प्रकरण में कांग्रेस उसे न्याय दिलाने के बजाय रोड़े अटकाने का काम कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जन भावनाओं के अनुरूप और अंकिता के माता-पिता की इच्छा के अनुरूप की है। कांग्रेस की मंशा यह कदापि नहीं रही कि मामले की सीबीआई जांच हो लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के सीबीआई जांच घोषणा करने से उसे झटका लगा है। केंद्रीय एजेंसी से जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसी को प्रतिवेदन एक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें सीबीआई जांच के लिए कब सहमति देगी, यह भी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि कांग्रेस मीडिया ट्रायल के बजाय इसकी कानूनी स्थिति पर स्थिति स्पष्ट करती तो ठीक था। कोर्ट में जो विवेचना की गई, कांग्रेस अब उसको आधार बनाकर तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। चौहान ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में किसान के सुसाइड प्रकरण में एसआईटी जांच चल रही है। कांग्रेस की बेचैनी को जनता बेहतर जानती है। उसके फैलाए किसी भी भ्रामक दुष्प्रचार को जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें