फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना ​शिविर में मौजूद स्वयं सेवी व ​शिक्षक। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
चकराता। क्वांसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरकोटा में प्रारंभ हुए शिविर की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम सिंह राणा ने स्वयंसेवियों को इस दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने पंचायत भवन व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामलाल, श्याम सिंह नेगी, रमेश नेगी, बारू नेगी, अतर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें