फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी जीत के दावे, हकीकत से दूर मुंगेरी लाल के हसीन सपने : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, जनता देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी के साथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेसी जीत के दावों को हकीकत से कोसों दूर मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया है। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि जनता देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ना चाहती है।
कांग्रेस के आरोपों पर जोशी ने कहा, उनके नेता अपनी नई टीम गठित होने के बाद भी लगातार अनर्गल आरोप, मिथ्या बातें, बिना सबूत और आधार के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा जो लोग हमारे संगठन के चुनाव पर उंगली उठाते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि बूथ से प्रदेश अध्यक्ष तक की निर्वाचन प्रक्रिया में एक भी विरोध का स्वर कहीं सुनाई नहीं दिया होगा। कांग्रेस ने तो अभी आधे ही जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। जब नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी हुई तो भी एक दूसरे को निपटाने की भाषणबाजी सबने सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस नेताओं के जोश में किए दावों पर तंज कसा कि 2027 का चुनाव जीतने का मंसूबा पाले बैठे उनके नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जिस तरह कांग्रेस नेतृत्व बहुसंख्यक समाज की आवाज दबाने का प्रयास करता है, तुष्टिकरण की राजनीति पर आगे बढ़ता है, नकारात्मक राजनीति उनका अहम हथियार होता है। उससे उनके जीत के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। जिसका ताजा उदाहरण है, बिहार की जनता का जवाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें