टिहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने अपने कार्यक्रमों में जगह-जगह गुजरात की उत्तराखंड मॉडल से तुलना की।
उन्होंने विधवा, विकलांग पेंशन सरीखी अन्य योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि गुजरात की स्थिति सुधारने के लिए वह उत्तराखंड मॉडल भेंट करेंगे।
अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों को संबोधित किया
उत्तराखंड मॉडल लागू होगा तो कम से कम वहां जनता को राहत मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने अपने लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों को संबोधित किया।
कांग्रेस भवन में उन्होंने मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देखकर राजीव गांधी की विजन की याद आती है। राहुल गांधी ने गांवों में चौपाल लगाकर आम आदमी की पीड़ा को अच्छी तरह समझा है।
गुजरात की उत्तराखंड मॉडल से तुलना
विधायक राजकुमार ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड बकरालवाला में जनसभा कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर प्रत्याशी बहुगुणा भी रहे।
इस मौके पर भी उन्होंने विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया और कहा कि बहुत से विकास कार्य अभी चल रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद डॉ. ब्रिजेन्द्र पाल सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुमित्रा देवी, इकबाल खान, लक्ष्मण नेगी, मानवेन्द्र सिंह आदि रहे।