फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी अग्रवाल, पढ़ें अन्य प्रत्याशियों के बारे में सब कुछ

Wed, 24 Oct 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दिनेश अग्रवाल
विज्ञापन

मेयर पद के लिए मंगलवार को अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल समेत 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को नाम वापसी होगी। उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मैदान में कितने प्रत्याशी हैं। अब तक कुल 15 उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल भारी दल-बल के साथ निगम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने बैंक ब्लॉक में बने भवन में नामांकन पत्र दाखिल कराया।

इसके अलावा बसपा प्रत्याशी विभूति, यूकेडी प्रत्याशी विजय बौड़ाई, सपा प्रत्याशी अंजना वालिया, निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता, टीसी भारती, रामसुख, सचिन उपाध्याय, संजय गोयल, विजय जगवान, रेखा मिया ने भी पर्चा दाखिल किया। जबकि सोमवार को भाजपा से सुनील उनियाल गामा, आम आदमी पार्टी से रजनी रावत, निर्दलीय अभय जोशी और सरदार खान ने नामांकन किया।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में 14, इस बार 15 ने दाखिल किया पर्चा 
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए वर्ष 2013 में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जबकि इस बार 15 दावेदारों ने नामांकन किया है। पिछले चुनाव में यूकेडी के तीन प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन कराया था। इस बार विजय बौड़ाई को प्रत्याशी बनाया गया है। नौ प्रत्याशियों ने निर्दलीय मेयर पद के लिए नामांकन किया है।

करोड़पति हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री अग्रवाल 
दिनेश अग्रवाल (68 वर्ष) 
दल: कांग्रेस 
पेशा: राजनीति 
शिक्षा:  एलएलबी 
नगद : 35,000 रुपये (पत्नी के पास नगद 25 हजार रुपये) 
बैंक : 2 करोड़ 40 लाख रुपये (पत्नी समेत)
वाहन :  कोई नहीं 
अचल संपत्ति :  2.15 करोड़ रुपये
जेवरात : 45 ग्राम सोना कीमत 1,26,000 रुपये  (पत्नी के पास 350 ग्राम सोना कीमत 9,80,000 रुपये और 500 ग्राम चांदी कीमत 19000 रुपये) 
ऋण : 1 करोड़ 26 लाख रुपये 
पेंशन से आय : 69000 रुपये 

जगमोहन मेंदीरत्ता (67 वर्ष)
दल : निर्दलीय 
शिक्षा : स्नातक  
नगद : 35,000, (पत्नी के पास 30 हजार)
एफडी :  2,48,000
संपत्ति : ओंकार रोड पर 212 वर्गमीटर कीमत 55 लाख रुपये 
व्यवसाय : समाजसेवी  
वाहन : एक्टिवा, सेंट्रो कार 
जेवरात : 5 ग्राम सोना कीमत 15 हजार रुपये 
आय : 27,000 रुपये मासिक पेंशन 
 

अंजना वालिया (42 वर्ष)
दल : सपा 
शिक्षा : स्नातक 
नगद : 15,000 रुपये 
बैंक : 80,000 रुपये 
वाहन : स्कूटी 
संपत्ति :  दो बीघा जमीन 

विजय बौड़ाई (49 वर्ष)
दल : यूकेडी  
शिक्षा : एलएलबी
नगद : 25,000 रुपये 
बांड : एक लाख रुपये 
आय : 42714 रुपये मासिक 


 
विज्ञापन

374 पार्षद प्रत्याशियों ने कराया नामांकन 

नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्षद के लिए 374 नामांकन हुए। इसी के साथ 100 वार्डों के लिए कुल 495 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। भाजपा समेत विभिन्न दलों के पार्षद प्रत्याशियों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान समर्थक अपने प्रत्याशियों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की संख्या सर्वाधिक रही। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, बसपा, सपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ नामांकन कराने पहुंचे। जुलूस को नगर निगम के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। 

नामांकन के अंतिम दिन मालसी वार्ड के लिए चार, विजयपुर वार्ड से चार, रांझावाला से तीन, राजपुर से दो, धौरणखास से चार, दून विहार से पांच नामांकन हुए। वार्ड जाखन से तीन, सालावाला से दो, आर्यनगर से पांच, डोभालवाला से छह, विजय कॉलोनी से चार, किशन नगर से तीन, डीएल रोड से छह, करनपुर से छह, बकरालवाला से छह, चुक्खूवाला से पांच, इंद्रा कॉलोनी से पांच नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके अलावा घंटाघर कालिका मंदिर से चार, रेसकोर्स उत्तर से तीन, एमकेपी से पांच, तिलक रोड से चार, खुड़बुड़ा मोहल्ला सेे छह, शिवाजी मार्ग से छह, इंद्रेशनगर से तीन, धामावाला से सात, झंडा मोहल्ला से पांच, डालनवाला (उत्तर) से तीन, डालनवाला पूरब से पांच, डालनवाला (दक्षिण) से पांच, कौलागढ़ से नौ, बल्लुपूर से चार, यमुना कॉलोनी से चार, श्रीदेवसुमन नगर से दो, विजयपार्क से दो पार्षदों ने नामांकन कराया। इसके अलावा वसंतविहार में चार, पंडितवाड़ी में छह, इंद्रानगर में दो, सीमाद्वार में पांच, इंदिरापुर में चार, कांवली में पांच, द्रोणपुरी में पांच, पटेलनगर पश्चिम में तीन, गांधीग्राम में चार, अधोईवाला में तीन।
 
चंदर रोड में दो, बद्रीश कॉलोनी में चार, भगतसिंह कॉलोनी में चार, राजीव नगर में चार, वाणी विहार में नौ, अजबपुर सरस्वती विहार में छह, माता मंदिर रोड में छह, चंद्रसिंह गढ़वाली अजबपुर में तीन, शाहनगर में चार, धर्मपुर में चार, नेहरू कॉलोनी में छह, डिफेंस कॉलोनी तीन, गुजराड़ा मानसिंह में चार, डांडा लखौंड में छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके अलावा वार्ड 61 आमवाला तरला में चार, वार्ड 62 ननूरखेड़ा चार, लाडपुर में सात, नेहरू ग्राम में पांच, डोभालवाला में 10, रायपुर में चार, मोहकमपुर में छह, चकतूनवाला मियांवाला से 11, रीठामंडी में आठ, लक्खीबाग में चार, पटेलनगर पूर्वी में तीन, देहराखास में चार, विद्या विहार में सात, ब्रह्मपुरी में पांच, लोहिया नगर में पांच, निरंजनपुर में सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा माजरा में छह, टर्नर रोड में नौ, भारूवालाग्रांट में पांच, रेस्टकैंप में तीन, रेसकोर्स दक्षिण में तीन, दीपनगर में 10, केदारपुर में चार, बंजारावाला में चार, मोथरोवाला में छह, सेवलाकलां में चार, पित्थूवाला में सात, मेहूंवाला में चार, हरबजवाला में पांच, मोहब्बेवाला में पांच, चंद्रबनी में नौ, आरकेडिया-1 में पांच, आरकेडिया-2 में छह, नत्थनपुर सात, नत्थनपुर में छह, नवादा में छह, हर्रावाला में सात, बालावाला में चार, नकरौंदा तीन तथा नथुवावाला में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें