चार वार्डों वाली नवसृजित नगर पंचायत सतपुली में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराए। अब तक अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 14 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं।
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी किरन रौतेला ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला की मौजूदगी में नामांकन किया। यूकेडी प्रत्याशी मीनू डंगवाल ने जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल और पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल की मौजूदगी में नामांकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की भाभी और पूर्व प्रधान कांति देवी, रेनू देवी और मंजू मिंया ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन करवाया।
वहीं, सभासद के लिए वार्ड नंबर एक से स्वाति और ज्योति देवी, वार्ड नंबर दो से थामेश्वर कुकरेती, जगमोहन सिंह नेगी, महेंद्र ध्यानी, आनंद सिंह और चिरंजीलाल धस्माना, वार्ड नंबर तीन से सरत सिंह, देवेंद्र राणा, चंद्रमोहन डोबरियाल और चंद्रमोहन रावत और वार्ड नंबर चार से आरती देवी, कांति देवी और ऊषा देवी ने नामांकन करवाया।