प्रीतम पार्टी के फैसलों से असहज
प्रीतम हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली करारी हार के लिए खुले तौर पर प्रदेश प्रभारी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। विस चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ उनका अघोषित युद्ध भी किसी से छिपा नहीं है। अब पार्टी को विश्वास में लिए बगैर वह राजनीतिक धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। साफ है प्रीतम पार्टी के फैसलों से असहज हैं और राजधानी में बिना संगठन को साथ लिए बड़ा प्रदर्शन कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।
अब खेल में हमारी बारी है...
बीते दिवस प्रदर्शन के संबंध में पूछने पर प्रीतम सिंह ने एक कविता की दो पंक्तियों में उत्तर दिया। प्रीतम ने कहा- न थके हैं पांव अभी, न ही हिम्मत हारी है, ये खेल चाहे जिसका भी हो, अब इस खेल में हमारी बारी है...! इन पंक्तियों में वह अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं।
पार्टी संगठन स्तर पर प्रीतम सिंह की ओर से इस संबंध में कोई राय मशविरा नहीं किया गया है। न ही उन्होंने मुझसे इस संबंध में कोई बातचीत की है। हालांकि वह भाजपा सरकार के खिलाफ ही प्रदर्शन कर रहे हैं। हो सकता है, उनका यह अपना कार्यक्रम हो। हम लोग फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
- करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।
ये भी पढ़ें...Earthquake: धरती कांपी बार-बार पर भूकंप एप से अलर्ट न मिला एक बार, लॉन्चिंग के वक्त किए गए थे ये दावे
हम 21 को यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण, लचर कानून व्यवस्था, अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव करेंगे। सचिवालय घेराव कार्यक्रम में सभी लोग आमंत्रित हैं। भाजपा के जो लोग इन मुद्दों से सहमत हैं, वह भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
- प्रीतम सिंह, चकराता विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।