फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दों पर बहस से भागकर कांग्रेस कर रही जनता से विश्वासघात : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जन सरोकारों के मुद्दे को राजनैतिक विरोध की भेंट चढ़ाने की कोशिश कर रही है। जनता इस विश्वासघात का समय पर जवाब देगी।
विज्ञापन

सदन और विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए चौहान ने कहा कि अब विरोध के लिए विरोध कांग्रेस का चरित्र हो गया है। यह उसका गैर जिम्मेदाराना कदम है क्योंकि वह उस जनता के प्रति जवाबदेह है, जिसने उन्हें सदन में भेजा है। उन्होंने गैरसैंण बजट सत्र में कांग्रेस के रुख पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। कहा कि विकास, जन कल्याण, कानून व्यवस्था, रोजगार सहित राज्य की संस्कृति के सरंक्षण तथा डेमोग्राफी चेंज के लिए कई कानून बने हैं, जिससे कांग्रेस असहज है। जिस तरह का संतुलित और समग्र विकास का कल्याणकारी बजट मुख्यमंत्री धामी लेकर आए हैं। उसके आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष में उत्तराखंड के विकास की रफ्तार और गति पकड़ेगी। कांग्रेस को इससे कोई लेना देना नहीं है। इस कारण वह अनावश्यक विरोध प्रदर्शन कर रही है। जनता उसकी इस हरकत को गंभीरता से देख रही है। समय पर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें