फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जंतर-मंतर घटना के विरोध में कांग्रेस हल्ला बोल

Thu, 23 Jul 2026 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में भारी संख्या में तहसील परिसर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संजय किशोर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की जायज मांगों पर विचार करने के बजाय लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी इस घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, दीवान स्याणा, विपुल जैन, अभिनव ठाकुर, विकास शर्मा, अतुल शर्मा, शम्मी प्रकाश, सरदार सिंह, बीना चौहान, राजीव शर्मा, राजेंद्र बिंजोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें