फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने घोषित की जिला और महानगर कमेटियों की कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-देहरादून महानगर में 16 उपाध्यक्ष व 16 महासचिव बनाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला व महानगर कमेटियों की घोषणा कर दी है। देहरादून महानगर में 16 उपाध्यक्ष व 16 महासचिव बनाए गए।
प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिह भंडारी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के अनुमोदन के बाद जिला व महानगर कमेटियों की घोषणा की गई। इसमें संगठनात्मक जिला पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार ग्रामीण, कोटद्वार महानगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर, रुड़की ग्रामीण, देहरादून महानगर, पछुवादून देहरादून, महानगर रुद्रपुर, काशीपुर महानगर, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट व चंपावत जिलों व महानगर कमेटियों की कार्यकारिणी शामिल है।
विज्ञापन

देहरादून महानगर कमेटी की 50 सदस्यीय कार्यकरिणी में 16 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 12 सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी, दो प्रवक्ता व एक मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून में 11 उपाध्यक्ष, 15 महासिचव, 19 सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, दो प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने में सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें