फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 9 जुलाई को दून पहुंचेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिवसीय दौरे पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन
विज्ञापन

-प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं सांसद केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई 2026 को देहरादून पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलावा सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। उनके दौरे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल 9 व 10 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों व चुनाव रणनीति बनाएंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। शाम को जिला व महानगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 10 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सक्रिय है। चार जून को अल्मोड़ा रैली व पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट से वापस लौट गए थे। उन्होंने वर्चुअल संबोधन में जल्द ही दोबारा आने का वादा किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी सक्रिय हैं। अब संगठन की नब्ज टटोलने व चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें