सार
कांग्रेस ने समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें चमोली, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर जिले के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चमोली, टिहरी व पौड़ी जिले में जिला पंचायत सदस्य पद पर समर्थित प्रत्याशी घोषित किए। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि जिला प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पर समर्थित प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं।