फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बस में अचानक हुई चेकिंग तो कंडक्टर ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Sat, 22 Jun 2019 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली से रुद्रपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में अचानक चेकिंग हुई तो कंडक्टर ने चौंकाने वाला कदम उठाया। उत्तराखंड रोडवेज की इस बस में बेटिकट सवारी पकड़ी गई तो कंडक्टर ई-टिकट मशीन और कैश लेकर भाग गया।

 

बताया गया कि कंडक्टर के पास फर्जी टिकट भी थे। मुख्यालय ने आरोपित को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन

लगातार बेटिकट सवारी की शिकायत

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर डिपो की बस (यूके07पीए-1488) देर रात दिल्ली से रुद्रपुर के लिए निकली। बस में 32 सवारी थी। बस पर विशेष श्रेणी का कंडक्टर बिजेंद्र सिंह तैनात था।
 
इस बस में लगातार बेटिकट सवारी की शिकायत मिल रही थी। इस पर फ्लाइंग टीम में शामिल टीआई ओमपाल सिंह ने इस बस को गाजियाबाद के डासना में चेक किया। बस में 17 सवारी बेटिकट पाई गई।

टिकटों पर किराया पेन से लिखा था

उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय ने रुद्रपुर डिपो की बस में नकली टिकट पर यात्रा के मामले में दो यातायात निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, बस के कंडक्टर को नौकरी से हटाने और एफआईआर दर्ज करने को भी कहा है। 

महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव ने बताया कि काठगोदाम डिपो के यातायात निरीक्षक ब्रह्मानंद और जगमोहन को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया कि दोनों यातायात निरीक्षकों की ड्यूटी दिल्ली रूट पर चेकिंग के लिए लगाई गई थी। लेकिन, उन्होंने अपना काम नहीं किया।

बीते बुधवार की देर रात रुड़की डिपो के यातायात निरीक्षकों ने दिल्ली से वापस लौट रही रुद्रपुर डिपो की बस का निरीक्षण किया था, जिसमें 17 यात्री नकली टिकट पर यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि बस के कंडक्टर विजेंद्र सिंह ने टिकटों पर किराया पेन से लिखा था।

फर्जी टिकट भी बरामद हुए

यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर को पूरा किराया दिया हुआ है, लेकिन कंडक्टर ने टिकट नहीं बनाया था। इस दौरान 3885 रुपए का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
 
टीम की पूछताछ के दौरान ही कंडक्टर से फर्जी टिकट भी बरामद हुए। इसी दौरान कंडक्टर टिकट मशीन और कैश बैग लेकर फरार हो गया। जिसके बाद फ्लाइंग टीम ने रोडवेज मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी। 
विज्ञापन

आरोपित को बर्खास्त कर दिया

बस में गजरौला, बिलासपुर, काशीपुर आदि की सवारियां शामिल थीं। 

रुद्रपुर एजीएम महेंद्र कुमार ने आरोपित कंडक्टर के विरुद्ध डासना थाने में टिकट मशीन व कैश लेकर भागने और फर्जी टिकट पकड़े जाने का मुकदमा कराया है। आरोपित को बर्खास्त कर दिया गया है। 
- दीपक जैन, महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें