फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर-नेट का ज्ञान होगा तभी बनेंगे पटवारी

Wed, 30 Sep 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पटवारी, लेखपाल बनने के लिए युवाओं को 200 अंकों की लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा में कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


सामान्य विषयों के अलावा इनका ज्ञान भी जरूरी कर दिया गया है। प्रदेश में पांच अक्तूबर से पटवारी, लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। पटवारी, लेखपाल के 464 पद रिक्त हैं।

लंबे समय बाद हो रही भर्ती में पटवारी बनने की योग्यता में भी बदलाव किया गया है। पहले 12वीं परीक्षा पास अभ्यर्थी पटवारी बन जाते थे, लेकिन इस बार योग्यता स्नातक कर दी गई है। राजस्व विभाग की ओर से परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह होगा परीक्षा का पाठ्यक्रम
सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इंटरनेट, भारत का इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भारत का भूगोल एवं जनसांख्यिकी लोक प्रशासन, उत्तराखंड आर्थिक-राजनीतिक एवं प्रशासनिक परिवेश, उत्तराखंड के आर्थिक एवं प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल-कूद से संबंधित प्रश्न, उत्तराखंड राज्य का इतिहास, ऐतिहासिक-पौराणिक एवं पुरातत्व से संबंधित स्थल, पर्यटन एवं धार्मिक स्थल, घटनाएं, लोक साहित्य, परंपराएं, रीति-रिवाज, वेशभूषा, मेले, त्योहार, लोक गायन, लोकनृत्य, वाद्य यंत्र।

सामान्य बुद्धिमता से संबंधित शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक प्रश्न, प्रदेश की प्रचलित भाषाएं, बोलियां, हिंदी भाषा के मुहावरे, वर्तनी, लोकोक्तियां, विलोम, अनेकार्थक, पर्यायवाची, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, विग्रह, अलंकार, समास, प्रशासनिक एवं विधिक शब्दावली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें